नमस्कार दोस्तों अब हमारा लूनकरनसर नगरपालिका बन चुका है और परिसीमन के बाद वार्डों की संख्या मे भी कटौती हुई है। और उसके साथ ही SIR (विशेष मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया) की वजह से भी वोट इधर से उधर हुए हैं ।
लूणकरनसर नगरपालिका में आपका वोट किस वार्ड में है? घर बैठे ऐसे करें चेक
तो इस लेख में मैं आपको बताने जा रहा हूँ की आप कैसे पता करेंगे की आपका वोट किस वार्ड में है?
इसके लिए आपको नीचे बिल्कुल विस्तार पूर्वक जो बातें बताई गई है उनको फॉलो कीजिए और आपको एक मिनट भी नहीं लगेगा यह जानने मे की आपका वोट किस वार्ड में हैं ।
- सबसे पहले आपको राज्य निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाईट पर जाना है जिसका लिंक नीचे दिया गया है
- इस वेबसाईट पर जब थोड़ा स्क्रॉल करेंगे तो आपको विकल्प मिलेगा Search e-Roll आपको इस पर क्लिक करना होगा
- क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा
- यहाँ आपको सबसे पहले जिला चुनना है (उदाहरण के लिए हम चुनेंगे बीकानेर)
- दूसरे विकल्प में Local Body के विकल्प मे हम चुनेंगे "Lunkaransar Nagar Palika" ध्यान रहे की आप नगर पालिका ही चुनें क्यूंकी यहीं जस्ट नगर पालिका के नीचे ही Lunkaransar Panchayat Samiti का भी विकल्प मौजूद है तो गौर करें
- फिर आपको लिखना है अपना नाम अंग्रेजी में
- अगले कॉलम मे अपने पिता का नाम लिखें या विवाहित महिलाएं अपने पति का नाम लिखें
- उम्र लिखना कोई जरूरी नहीं है, आप लिखना चाहें तो लिख सकते हैं
- अब आप सर्च बटन पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने केपचा कोड आएगा उसे भर कर सबमिट कर दें
- अब आपके सामने आपके वोट से जुड़ी जानकारी आ जाएगी यहाँ पर आप देख पाएंगे
वार्ड नंबर जिसमें आपका वोट है, सीरियल नंबर यानि की आपके वार्ड की वोटर लिस्ट मे किस क्रमांक संख्या पर आपका वोट है, आपका नाम, आपके पिता/पति का नाम, उम्र, आपकी आपका वोटर आईडी/EPIC नंबर, जेन्डर, मकान नंबर, आपका पता, पोलिंग स्टेशन नंबर, बूथ का पता और अन्य जानकारी
महत्वपूर्ण लिंक
- अपने वार्ड की वोटर लिस्ट एसे डाउनलोड करें और अपना वोट वोटर लिस्ट में देखें
अन्य टिप्स :-
अपनी नगर पालिका के नाम से पहले आपको सारे देखें का विकल्प मिलेगा इसपर क्लिक करने पर आपके सामने वो वोट आएंगे जिनके अंदर वही मकान संख्या होगी जो आपकी वोटर आईडी मे है, यानी की लगभग पूरी उम्मीद होती है की आपके पूरे परिवार के वोट आपको यहीं देखने को मिले।
हो सकता है आपको अपना व अपने पिता/पति का पूरा नाम लिखने पर आपका वोट नहीं मिले तो इस हालत में आप ऊपर दी गई पूरी प्रक्रिया फिर से दोहराएं और अबकी बार पूरा नाम लिखने की बजाय अपने व अपने पिता/पति के नाम के शुरू के 3 अक्षर लिखकर सर्च करें तो मिलने की संभावनयें बढ़ जाती है।
फिर भी कोई समस्या हो तो आप हमसे यहाँ क्लिक कर संपर्क कर सकते हैं


