Showing posts with label Bikaner. Show all posts
Showing posts with label Bikaner. Show all posts

Friday, 28 August 2026

Vidhya Sambal Yojana : 2026 Bikaner Guest Facalty

August 28, 2026 0

 बीकानेर विद्या संबल योजना

  • योजना का परिचय एवं उद्देश्य (Introduction and Objective of the Scheme)
    • राजस्थान के माध्यमिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में प्राध्यापकों के रिक्त पदों पर "विद्या संबल योजना" के प्रथम चरण के तहत पात्र अभ्यर्थियों को पूर्णतः अस्थाई तौर पर "गेस्ट फैकल्टी" के रूप में लगाया जाना है।
    • इसका मुख्य उद्देश्य विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था को सुदृढ़ करना और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक सहयोग उपलब्ध कराना है।
  • पद, पात्रता एवं आयु सीमा (Post, Eligibility, and Age Limit)
    • इसके अंतर्गत प्राध्यापक (विभिन्न विषय) के पद पर नियुक्ति की जाएगी, जिसकी योग्यता राजस्थान शिक्षा सेवा नियम-2021 के प्रावधानों के अनुसार होगी।
    • इस योजना के तहत सेवानिवृत्त शिक्षक और निजी अभ्यर्थी दोनों ही आवेदन करने के पात्र हैं।
    • न्यूनतम आयु सीमा संबंधित सेवा नियमों के अनुसार होगी तथा सेवानिवृत्त शिक्षक अधिकतम 65 वर्ष की आयु तक ही कार्य करने हेतु पात्र होंगे।
    • अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम कक्षाओं के लिए (भाषा विषयों को छोड़कर) न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता अंग्रेजी माध्यम में अर्जित होना अनिवार्य है।
  • आवेदन एवं चयन प्रक्रिया (Application and Selection Process)
    • पात्र अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में पूर्ण भरा हुआ आवेदन पत्र आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय-सारणी के अनुसार संबंधित विद्यालय के प्राचार्य/पीईईओ (PEEO) को स्वयं उपस्थित होकर प्रस्तुत करेंगे।
    • चयन हेतु कोई साक्षात्कार नहीं लिया जाएगा; वरीयता सूची न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के प्राप्तांकों के 75% और प्रशैक्षणिक योग्यता के प्राप्तांकों के 25% अंकभार को जोड़कर बनाई जाएगी।
    • वरीयता निर्धारण में सेवानिवृत्त शिक्षकों को प्राथमिकता दी जाएगी और समान अंक होने पर अधिक आयु वाले निजी अभ्यर्थी को प्राथमिकता मिलेगी।
  • मानदेय एवं सेवा शर्तें (Honorarium and Terms of Service)
    • प्राध्यापक पद (कक्षा 11 से 12) के लिए प्रति घंटा मानदेय ₹400 निर्धारित है, जिसके तहत अधिकतम मासिक मानदेय ₹30,000 देय होगा।
    • यह नियुक्ति सत्रांत (31 मार्च 2027) तक अथवा नियमित प्रक्रिया से पद भरे जाने तक ( जो भी पहले हो) के लिए पूर्णतः अस्थाई तौर पर होगी।
    • गेस्ट फैकल्टी के रूप में दी गई सेवाएं भविष्य में स्थायी राजकीय सेवा या नियमितीकरण का आधार नहीं बनेंगी।
    • कार्य में लापरवाही, दुराचरण, अनियमितता या अनुपस्थिति पाए जाने पर प्राचार्य/पीईईओ द्वारा बिना कारण बताए सेवा से विमुक्त किया जा सकता है।
  • परिवेदना निवारण (Grievance Redressal)
    • पात्रता अथवा वरीयता के संबंध में किसी भी प्रकार की शिकायत (परिवेदना) आवेदक को 7 दिनों के भीतर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत करनी होगी।
    • जिला स्तरीय परिवेदना समिति की अनुशंसा के बाद अंतिम निर्णय संबंधित जिले के जिला कलेक्टर या उनके अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा लिया जाएगा, जो कि अंतिम होगा
  • महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश एवं समय-सारणी (Important Guidelines and Schedule)
    • वर्तमान में नगर निकाय चुनावों के कारण लागू आदर्श आचार संहिता के चलते यह कार्यवाही केवल ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों के लिए ही मान्य होगी।
    • पीईईओ स्तर पर विज्ञप्ति एवं रिक्तियों का प्रकाशन 31 अगस्त 2026 को होगा तथा अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन 1 सितंबर 2026 से 7 सितंबर 2026 (दोपहर 12:00 बजे तक) किए जा सकेंगे।
    • अंतिम वरीयता सूची का प्रकाशन और चयन सूची तैयार करने का कार्य 11 सितंबर 2026 (सायं 06:00 बजे तक) किया जाएगा।

  • 1 सितम्बर से 9 सितम्बर तक ऑफलाइन आवेदन होंगे

    आधिकारिक नोटिफिकेशन यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
    फॉलो फॉर अपडेट्स👇🏻
    https://whatsapp.com/channel/0029Va5Suo2Fsn0ZTtMgsd0b

    Friday, 21 August 2026

    राजस्थान चुनाव में कौन-कौन से ID Card मान्य हैं? Voter ID नहीं है तो ये दस्तावेज चलेंगे

    August 21, 2026 0

     

    राजस्थान चुनाव में वोट डालने के लिए कौन-कौन से पहचान पत्र मान्य हैं? जानिए पूरी लिस्ट


     

    राजस्थान में आगामी नगरपालिका एवं पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को लेकर मतदाताओं के लिए एक महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। मतदान के दिन मतदाता को अपनी पहचान साबित करने के लिए मतदाता फोटो पहचान पत्र (Voter ID) प्रस्तुत करना होता है। लेकिन अगर किसी मतदाता के पास मतदाता पहचान पत्र उपलब्ध नहीं है, तो ऐसी स्थिति में कुछ अन्य निर्धारित पहचान दस्तावेजों का उपयोग भी किया जा सकता है।

    राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदेश में नगरपालिका एवं पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव में मतदान के लिए स्वीकार किए जाने वाले वैकल्पिक फोटो पहचान दस्तावेजों की सूची बताई गई है।

    राजस्थान चुनाव में वोट डालने के लिए ये पहचान पत्र मान्य होंगे

    राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश के अनुसार, मतदाता फोटो पहचान पत्र के अलावा निम्न दस्तावेजों में से निर्धारित पहचान दस्तावेज प्रस्तुत करके अपनी पहचान साबित की जा सकती है।

    1. आधार कार्ड

    मतदाता अपनी पहचान साबित करने के लिए आधार कार्ड प्रस्तुत कर सकता है।

    2. मनरेगा कार्ड

    मनरेगा (MGNREGA) कार्ड भी मान्य पहचान दस्तावेजों की सूची में शामिल है।

    3. बैंक या डाकघर की फोटोयुक्त पासबुक

    यदि आपके पास बैंक या डाकघर द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक है, तो इसका उपयोग भी पहचान के लिए किया जा सकता है।

    4. स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड / आयुष्मान भारत हेल्थ कार्ड

    श्रम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड तथा आयुष्मान भारत हेल्थ कार्ड को भी सूची में शामिल किया गया है।

    5. ड्राइविंग लाइसेंस

    मतदाता अपनी पहचान के लिए ड्राइविंग लाइसेंस भी प्रस्तुत कर सकता है।

    6. पैन कार्ड

    PAN Card भी स्वीकार्य फोटो पहचान दस्तावेजों में शामिल है।

    7. भारतीय पासपोर्ट

    भारतीय पासपोर्ट (Indian Passport) भी मतदान के समय पहचान साबित करने के लिए उपयोग किया जा सकता है।

    8. फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज

    फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज भी निर्धारित पहचान दस्तावेजों की सूची में शामिल है।

    9. सरकारी या सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी का फोटो पहचान पत्र

    केंद्र सरकार, राज्य सरकार, स्थानीय निकाय अथवा पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किया गया फोटोयुक्त पहचान पत्र भी मान्य दस्तावेजों में शामिल है।

    10. सांसद एवं विधायक का सरकारी पहचान पत्र

    सांसदों एवं विधानसभा सदस्यों को जारी सरकारी पहचान पत्र भी इस सूची में शामिल किया गया है।

    11. UDID कार्ड

    Unique Disability ID (UDID) Card भी मान्य दस्तावेजों की सूची में शामिल है। यह कार्ड सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी किया जाता है।

    क्या सिर्फ Voter ID से ही वोट डाल सकते हैं?

    नहीं। यदि मतदाता के पास मतदाता फोटो पहचान पत्र उपलब्ध नहीं है, तो राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश में बताए गए निर्धारित वैकल्पिक फोटो पहचान दस्तावेजों में से स्वीकार्य दस्तावेज के माध्यम से पहचान साबित की जा सकती है।

    इसलिए मतदान के दिन घर से निकलने से पहले अपना Voter ID या ऊपर दिए गए मान्य पहचान दस्तावेजों में से कोई एक दस्तावेज साथ रखना जरूरी है।

    परिवार के सदस्यों की पहचान से जुड़ी महत्वपूर्ण बात

    आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि परिवार के मुखिया को जारी उपयुक्त निर्वाचन फोटो पहचान पत्र अथवा निर्धारित पहचान दस्तावेज के आधार पर, उसके साथ उपस्थित अन्य पारिवारिक सदस्यों की पहचान करने की अनुमति दी जा सकती है, ताकि परिवार के सदस्य अपनी पहचान साबित कर सकें।

    हालांकि मतदान के समय किसी भी परेशानी से बचने के लिए प्रत्येक मतदाता के पास अपना उपलब्ध पहचान दस्तावेज रखना सबसे बेहतर रहेगा।

    मतदान से पहले इन बातों का रखें ध्यान

    मतदान केंद्र पर जाने से पहले मतदाता इन बातों का विशेष ध्यान रखें

    • अपना नाम मतदाता सूची में जरूर जांच लें।

    • अपने मतदान केंद्र की जानकारी पहले से प्राप्त कर लें।

    • Voter ID अथवा आयोग द्वारा निर्धारित वैकल्पिक पहचान दस्तावेज साथ रखें।

    • पहचान दस्तावेज में फोटो और व्यक्तिगत जानकारी स्पष्ट होनी चाहिए।

    • मतदान के दिन निर्धारित समय से पहले मतदान केंद्र पर पहुंचने का प्रयास करें।

    • केवल सोशल मीडिया पर वायरल किसी सूची पर निर्भर न रहें; चुनाव से संबंधित अंतिम जानकारी के लिए राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग की आधिकारिक सूचना को प्राथमिकता दें।

    राजस्थान चुनाव में मान्य पहचान पत्रों की पूरी सूची

    क्रमपहचान दस्तावेज
    1आधार कार्ड
    2मनरेगा कार्ड
    3बैंक/डाकघर की फोटोयुक्त पासबुक
    4स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड / आयुष्मान भारत हेल्थ कार्ड
    5ड्राइविंग लाइसेंस
    6पैन कार्ड
    7भारतीय पासपोर्ट
    8फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज
    9केंद्र/राज्य सरकार, स्थानीय निकाय या पब्लिक लिमिटेड कंपनी का फोटो ID
    10सांसद/विधायक का सरकारी पहचान पत्र
    11UDID कार्ड

    जरूरी सूचना

    यह जानकारी राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान द्वारा जारी 19 जनवरी 2026 के आदेश के आधार पर तैयार की गई है। आदेश नगरपालिका एवं पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव में मतदाताओं की पहचान से संबंधित है।

    नोट: चुनाव कार्यक्रम या मतदान की तारीख घोषित होने के बाद किसी नए निर्देश/संशोधन की स्थिति में राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी नवीनतम आदेश को ही अंतिम माना जाना चाहिए।

    निष्कर्ष

    अगर आप राजस्थान में होने वाले नगरपालिका या पंचायतीराज चुनाव में मतदान करने जा रहे हैं, तो मतदान के दिन अपनी पहचान साबित करने के लिए दस्तावेज जरूर साथ लेकर जाएं। Voter ID उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, PAN कार्ड, पासपोर्ट, मनरेगा कार्ड, आयुष्मान भारत हेल्थ कार्ड सहित कई अन्य निर्धारित पहचान दस्तावेजों का विकल्प दिया गया है।

    इस जानकारी को अपने परिवार और आसपास के मतदाताओं के साथ भी साझा करें, ताकि मतदान के दिन किसी को पहचान दस्तावेज को लेकर परेशानी का सामना न करना पड़े।

    Thursday, 20 August 2026

    लूणकरनसर वार्ड की वोटर लिस्ट कैसे डाउनलोड करें? PDF में अपना वोट ऐसे खोजें

    August 20, 2026 0

    नमस्कार दोस्तों, हमने पिछले लेख में जाना था कि आप अपना और अपने पूरे परिवार का वोट कैसे ढूंढेंगे और इस लेख में हम जानेंगे कि आप अपने वार्ड की वोटर लिस्ट कैसे डाउनलोड करेंगे और उसमें अपना वोट कैसे ढूंढेंगे। 



    बहुत ही सामान्य और बिल्कुल सरल तरीका मैं आपको बताने जा रहा हूं 


     
    1. सबसे पहले आपको राज्य निर्वाचन आयोग की अधिकारी वेबसाइट पर जाना है जिसका लिंक इसी लेख मे नीचे उपलब्ध है
    2. इस वेबसाइट पर जाने पर आप थोड़ा स्क्रोल करेंगे तो आपको एक विकल्प मिलेगा Download Electoral Roll 
    3. यहां पर क्लिक करने पर आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा जहां पर सबसे पहले आपको अपना जिला चुना है हम उदाहरण के लिए बीकानेर चुनेंगे
    4. दूसरे विकल्प में अपनी लूणकरणसर नगर पालिका का चयन करेंगे 
    5. और अगले विकल्प के अंदर हम हमारा वार्ड चुनेंगे
    6. अब आपके सामने दिखाई दे रहे सर्च बटन पर क्लिक करना है 
    7. यहाँ आपको नगर पालिका का नाम, आपके द्वारा चुना गया वार्ड नंबर और Ward Part Number दिखाई देगा। लूणकरनसर नगरपालिका में सभी वार्डों के लिए Ward Part Number एक ही है। इसके बाद Final PDF के सामने दिए गए PDF बटन पर क्लिक करें। 
    8. PDF खोलते समय अगर ब्राउज़र आपसे नई विंडो (Pop-up) खोलने की अनुमति मांगे, तो उसे Allow कर दें।
    9. नहीं तो एक नया पेज ओपन होगा उसमें यह पीडीएफ (आपके वार्ड की वोटर लिस्ट) खुल जाएगी

    अब अगर आपको यह जानना है कि इस पीडीएफ को अपने फोन में कैसे सेव करना है तो यहाँ क्लिक करें।

    अब इसमें आपको अपना वोट ढूंढना है तो अपने क्रोम ब्राउज़र में दिख रही 3 बिंदियों पर क्लिक करेंगे 
    यहां आपके सामने क्रोम की सेटिंग/मेनू ओपन होगा, थोड़ा नीचे स्क्रोल करेंगे तो Find in page / इस पेज में ढूंढें विकल्प को चुनना है
    अब आप यहां आप अपनी वोटर आईडी संख्या डालेंगे तो सीधा अपने वोट के पेज पर पहुंचेंगे।

    महत्वपूर्ण लिंक 

    - आधिकारिक वेबसाईट 

    -  Download Electoral Roll  सीधा लिंक

    - अपने वार्ड की वोटर लिस्ट एसे डाउनलोड करें और अपना वोट वोटर लिस्ट में देखें 

    फिर भी कोई समस्या हो तो आप हमसे यहाँ क्लिक कर संपर्क कर सकते हैं   

     

    Wednesday, 19 August 2026

    लूनकरनसर नगरपालिका में अपना व पूरे परिवार का वोट व वार्ड कैसे ढूँढे?

    August 19, 2026 0

    नमस्कार दोस्तों अब हमारा लूनकरनसर नगरपालिका बन चुका है और परिसीमन के बाद वार्डों की संख्या मे भी कटौती हुई है। और उसके साथ ही SIR (विशेष मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया) की वजह से भी वोट इधर से उधर हुए हैं । 

    लूणकरनसर नगरपालिका में आपका वोट किस वार्ड में है? घर बैठे ऐसे करें चेक 


     

    तो इस लेख में मैं आपको बताने जा रहा हूँ की आप कैसे पता करेंगे की आपका वोट किस वार्ड में है?

     

    इसके लिए आपको नीचे बिल्कुल विस्तार पूर्वक जो बातें बताई गई है उनको फॉलो कीजिए और आपको एक मिनट भी नहीं लगेगा यह जानने मे की आपका वोट किस वार्ड में हैं । 

    1.  सबसे पहले आपको राज्य निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाईट पर जाना है जिसका लिंक नीचे दिया गया है 
    2.  इस वेबसाईट पर जब थोड़ा स्क्रॉल करेंगे तो आपको विकल्प मिलेगा Search e-Roll आपको इस पर क्लिक करना होगा 
    3.  क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा 
    4. यहाँ आपको सबसे पहले जिला चुनना है (उदाहरण के लिए हम चुनेंगे बीकानेर)
    5. दूसरे विकल्प में Local Body के विकल्प मे हम चुनेंगे "Lunkaransar Nagar Palika" ध्यान रहे की आप नगर पालिका ही चुनें क्यूंकी यहीं जस्ट नगर पालिका के नीचे ही Lunkaransar Panchayat Samiti का भी विकल्प मौजूद है तो गौर करें 
    6. फिर आपको लिखना है अपना नाम अंग्रेजी में 
    7. अगले कॉलम मे अपने पिता का नाम लिखें या विवाहित महिलाएं अपने पति का नाम लिखें 
    8. उम्र लिखना कोई जरूरी नहीं है, आप लिखना चाहें तो लिख सकते हैं
    9. अब आप सर्च बटन पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने केपचा कोड आएगा उसे भर कर सबमिट कर दें 
    10. अब आपके सामने आपके वोट से जुड़ी जानकारी आ जाएगी यहाँ पर आप देख पाएंगे 
     
    वार्ड नंबर जिसमें आपका वोट है, सीरियल नंबर यानि की आपके वार्ड की वोटर लिस्ट मे किस क्रमांक संख्या पर आपका वोट है, आपका नाम, आपके पिता/पति का नाम, उम्र, आपकी आपका वोटर आईडी/EPIC नंबर, जेन्डर, मकान नंबर, आपका पता, पोलिंग स्टेशन नंबर, बूथ का पता और अन्य जानकारी

     महत्वपूर्ण लिंक 

    - आधिकारिक वेबसाईट 

    -  Search e-Roll सीधा लिंक

    - अपने वार्ड की वोटर लिस्ट एसे डाउनलोड करें और अपना वोट वोटर लिस्ट में देखें 

     अन्य टिप्स :- 

    अपनी नगर पालिका के नाम से पहले आपको सारे देखें का विकल्प मिलेगा इसपर क्लिक करने पर आपके सामने वो वोट आएंगे जिनके अंदर वही मकान संख्या होगी जो आपकी वोटर आईडी मे है, यानी की लगभग पूरी उम्मीद होती है की आपके पूरे परिवार के वोट आपको यहीं देखने को मिले।

     

    हो सकता है आपको अपना व अपने पिता/पति का पूरा नाम लिखने पर आपका वोट नहीं मिले तो इस हालत में आप ऊपर दी गई पूरी प्रक्रिया फिर से दोहराएं और अबकी बार पूरा नाम लिखने की बजाय अपने व अपने पिता/पति के नाम के शुरू के 3 अक्षर लिखकर सर्च करें तो मिलने की संभावनयें बढ़ जाती है।  

     

    फिर भी कोई समस्या हो तो आप हमसे यहाँ क्लिक कर संपर्क कर सकते हैं  

    Sunday, 1 March 2026

    लूणकरणसर की जनता के कर्मा में कांकरा ही लिखेड़ा है।

    March 01, 2026 0
    एक महीने पहले #लूणकरणसर जिला अस्पताल में महिला डॉक्टर श्रीमती दिव्याश्री चौधरी जी यहां आईं और अब चली भी गई।




    पिछले 1 साल में ये दूसरी महिला डॉक्टर है जो यहां आकर वापिस चली गई हैं, क्या कारण रहा होगा?

    21 फरवरी 2026 को उनके द्वारा "लूणकरणसर की पहली सिजेरियन डिलीवरी करवाई गई थी" मुझे इस खबर के अंदर इस अपडेट के अंदर ढिंढोरा पीटने वाली कोई बात नजर नहीं आई थी लेकिन मुझे दिखा था इसके अंदर हमारी जनता की हर मामले में चुप रहने की आदत कितनी उच्च स्तर पर पहुंच गई है।

     हमारी जनता बीकानेर जाना मुनासिब समझती हैं लेकिन यहां हमारे अस्पताल में महिला डॉक्टर की मांग नहीं कर सकते, मेरे दोनों बच्चे सिजेरियन डिलीवरी से हुए हैं और दोनों बीकानेर के अलग अलग अस्पतालों में पहला प्राइवेट और दूसरा पीबीएम में, वहां जाकर डिलीवरी करवाना, इलाज करवाना कितना कष्टदाई और मानसिक तौर पर परेशान कर देता है, प्रसूति के लिए भी और उनके साथ गए घरवालों को भी।

    जैसा कि मैं पिछली अपनी पोस्ट में भी बताया था की लूणकरणसर से बेहतर तो प्रसूतियों के लिए कालू अस्पताल बेहतर माना जाता है।

    • महिला डॉक्टर आखिर क्यों टिक नहीं पातीं?
    • क्या यहां ऑपरेशन थिएटर, स्टाफ या उपकरणों की कमी है?
    • क्या प्रशासन की तरफ से सहयोग नहीं मिलता?
    • क्या सुरक्षा या रहने की व्यवस्था में समस्या है?
    • कितनी प्रसूतियां हर महीने बीकानेर रेफर की जाती हैं?
    • कितनी सिजेरियन डिलीवरी बाहर करवानी पड़ती हैं? करवानी पड़ती है क्योंकि वहां सुविधा तो मिलेगी लेकिन जेब खाली होती देर नहीं लगेगी.. लाखों रुपए देने होते तब जाकर मां बेटा/बेटी घर आ पाते हैं।

    मुझे पूरा विश्वास है कि हर महीने दर्जनों गर्भवती महिलाओं को बीकानेर रेफर किया जाता है…

    और रात में 70–80 किमी का सफर कितना जोखिम भरा होता है, बीकानेर जिले में बढ़ते सड़क हादसों से आप अपरिचित नहीं हैं। एम्बुलेंस मिलने में देरी या दिन में अस्पताल से लेकर सागर होटल तक बेतरतीब तरीके से खड़े ट्रैक्टर ट्रालियों, पिकपों और ट्रकों की वजह से लगे सड़क पर जाम की वजह से एंबुलेंस को निकलने में देरी। क्या क्या कमी बताऊं, आप हर समस्या पर आंखे मूंद सकते हैं मैं नहीं...

    हम सबको मिलकर ज्ञापन देना चाहिए की अस्पताल में स्थायी महिला डॉक्टर की नियुक्ति की जाए और केवल नियुक्ति की मांग से काम नहीं चलेगा उनके रहने की व्यवस्था भी में कमी होना भी उनका बार बार लूणकरणसर छोड़कर जाना एक वजह हो सकती है। युवा नेताओं से मैं उम्मीद भी नहीं करता लेकिन जनप्रतिनिधियों से खुली बैठक की मांग करनी चाहिए। पर आप सोशल मीडिया पर शांत रहने की बजाय सामूहिक आवाज तो उठा ही सकते हो।

    पहली सिजेरियन डिलीवरी होना गर्व की बात नहीं, बल्कि यह सवाल है कि इतने वर्षों बाद पहली क्यों? इससे पहले क्यों नहीं हो सकती थी, और क्यों नहीं इसके लिए ऐसा सिस्टम तैयार किया गया?
    जब तक हमारी, आपकी चुप्पी जारी रहेगी, तब तक हमारी माताएं सफर में दर्द झेलती रहेंगी।

    अगर पास के कस्बे का अस्पताल प्रसूतियों के लिए बेहतर माना जा रहा है,
    तो यह हमारे लिए आत्ममंथन का विषय है।
    हम बीकानेर जाना तो स्वीकार कर लेते हैं,
    लेकिन अपने ही अस्पताल में स्थायी महिला डॉक्टर की मांग करने में चुप क्यों हो जाते हैं?

    यह राजनीति का विषय नहीं है।
    यह हमारी माताओं, बहनों और आने वाली पीढ़ी की सुरक्षा का विषय है।

    और अगर आपको लगता है यह पोस्ट किसी पार्टी के पक्ष में है या किसी के विपक्ष में तो आप *#&*€$¢√π§। 

    धन्यवाद
    ✍️ Kalu Nath

    Wednesday, 14 February 2024

    बीकानेर के जिला कलेक्टर का क्या नाम है? Bikaner Jila Collector Kaun Hai, Bikaner Jila Collector Ka Naam

    February 14, 2024 0

    नमस्कार दोस्तों, क्या आप भी जानना चाहते हैं की बीकानेर जिला कलक्टर कौन है 2024 में तो इस लिख में आपको बीकानेर के जिला कलेक्टर का नाम पता चलेगा और साथ आपको यह भी बताएंगे की उनका ट्रांसफर कहां से हुआ है।

    Bikaner Jila Collector Kaun Hai 2024


    बीकानेर के जिला कलेक्टर का नाम

    राजस्थान सरकार के कार्मिक (क-1) विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन क्रमांक : प.5(1)कार्मिक/क-1/ 2024 में कुल 33  भारतीय सेवा अधिकारियों के स्थानांतरण / पदस्थापन हुए हैं जिसके अंतर्गत हमारे बीकानेर जिले के पूर्व कलेक्टर श्री भगवती प्रसाद कलाल का ट्रांसफर अब निदेशक, खान एवं भूविज्ञान विभाग राजस्थान, उदयपुर के तौर पर हो चुका है।

    Bikaner Jila Collector Ka Naam

    हमारे बीकानेर जिले की नई कलेक्टर साहिबा हैं श्रीमती नम्रता वृष्णि और इनका ट्रांसफर संयुक्त शासन सचिव, वित्त (कर) विभाग, जयपुर से हमारे यहां हुआ है।

    राजस्थान सरकार का यह नोटिफिकेशन आप नीचे दिए गए लिंक से डाउनलोड कर अन्य पदों की जानकारी भी ले पाएंगे।

    बीकानेर की नई कलेक्टर नम्रता ने ग्रहण किया पदभार