Friday, 21 August 2026

राजस्थान चुनाव में कौन-कौन से ID Card मान्य हैं? Voter ID नहीं है तो ये दस्तावेज चलेंगे

August 21, 2026 0

 

राजस्थान चुनाव में वोट डालने के लिए कौन-कौन से पहचान पत्र मान्य हैं? जानिए पूरी लिस्ट


 

राजस्थान में आगामी नगरपालिका एवं पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को लेकर मतदाताओं के लिए एक महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। मतदान के दिन मतदाता को अपनी पहचान साबित करने के लिए मतदाता फोटो पहचान पत्र (Voter ID) प्रस्तुत करना होता है। लेकिन अगर किसी मतदाता के पास मतदाता पहचान पत्र उपलब्ध नहीं है, तो ऐसी स्थिति में कुछ अन्य निर्धारित पहचान दस्तावेजों का उपयोग भी किया जा सकता है।

राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदेश में नगरपालिका एवं पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव में मतदान के लिए स्वीकार किए जाने वाले वैकल्पिक फोटो पहचान दस्तावेजों की सूची बताई गई है।

राजस्थान चुनाव में वोट डालने के लिए ये पहचान पत्र मान्य होंगे

राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश के अनुसार, मतदाता फोटो पहचान पत्र के अलावा निम्न दस्तावेजों में से निर्धारित पहचान दस्तावेज प्रस्तुत करके अपनी पहचान साबित की जा सकती है।

1. आधार कार्ड

मतदाता अपनी पहचान साबित करने के लिए आधार कार्ड प्रस्तुत कर सकता है।

2. मनरेगा कार्ड

मनरेगा (MGNREGA) कार्ड भी मान्य पहचान दस्तावेजों की सूची में शामिल है।

3. बैंक या डाकघर की फोटोयुक्त पासबुक

यदि आपके पास बैंक या डाकघर द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक है, तो इसका उपयोग भी पहचान के लिए किया जा सकता है।

4. स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड / आयुष्मान भारत हेल्थ कार्ड

श्रम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड तथा आयुष्मान भारत हेल्थ कार्ड को भी सूची में शामिल किया गया है।

5. ड्राइविंग लाइसेंस

मतदाता अपनी पहचान के लिए ड्राइविंग लाइसेंस भी प्रस्तुत कर सकता है।

6. पैन कार्ड

PAN Card भी स्वीकार्य फोटो पहचान दस्तावेजों में शामिल है।

7. भारतीय पासपोर्ट

भारतीय पासपोर्ट (Indian Passport) भी मतदान के समय पहचान साबित करने के लिए उपयोग किया जा सकता है।

8. फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज

फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज भी निर्धारित पहचान दस्तावेजों की सूची में शामिल है।

9. सरकारी या सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी का फोटो पहचान पत्र

केंद्र सरकार, राज्य सरकार, स्थानीय निकाय अथवा पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किया गया फोटोयुक्त पहचान पत्र भी मान्य दस्तावेजों में शामिल है।

10. सांसद एवं विधायक का सरकारी पहचान पत्र

सांसदों एवं विधानसभा सदस्यों को जारी सरकारी पहचान पत्र भी इस सूची में शामिल किया गया है।

11. UDID कार्ड

Unique Disability ID (UDID) Card भी मान्य दस्तावेजों की सूची में शामिल है। यह कार्ड सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी किया जाता है।

क्या सिर्फ Voter ID से ही वोट डाल सकते हैं?

नहीं। यदि मतदाता के पास मतदाता फोटो पहचान पत्र उपलब्ध नहीं है, तो राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश में बताए गए निर्धारित वैकल्पिक फोटो पहचान दस्तावेजों में से स्वीकार्य दस्तावेज के माध्यम से पहचान साबित की जा सकती है।

इसलिए मतदान के दिन घर से निकलने से पहले अपना Voter ID या ऊपर दिए गए मान्य पहचान दस्तावेजों में से कोई एक दस्तावेज साथ रखना जरूरी है।

परिवार के सदस्यों की पहचान से जुड़ी महत्वपूर्ण बात

आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि परिवार के मुखिया को जारी उपयुक्त निर्वाचन फोटो पहचान पत्र अथवा निर्धारित पहचान दस्तावेज के आधार पर, उसके साथ उपस्थित अन्य पारिवारिक सदस्यों की पहचान करने की अनुमति दी जा सकती है, ताकि परिवार के सदस्य अपनी पहचान साबित कर सकें।

हालांकि मतदान के समय किसी भी परेशानी से बचने के लिए प्रत्येक मतदाता के पास अपना उपलब्ध पहचान दस्तावेज रखना सबसे बेहतर रहेगा।

मतदान से पहले इन बातों का रखें ध्यान

मतदान केंद्र पर जाने से पहले मतदाता इन बातों का विशेष ध्यान रखें

  • अपना नाम मतदाता सूची में जरूर जांच लें।

  • अपने मतदान केंद्र की जानकारी पहले से प्राप्त कर लें।

  • Voter ID अथवा आयोग द्वारा निर्धारित वैकल्पिक पहचान दस्तावेज साथ रखें।

  • पहचान दस्तावेज में फोटो और व्यक्तिगत जानकारी स्पष्ट होनी चाहिए।

  • मतदान के दिन निर्धारित समय से पहले मतदान केंद्र पर पहुंचने का प्रयास करें।

  • केवल सोशल मीडिया पर वायरल किसी सूची पर निर्भर न रहें; चुनाव से संबंधित अंतिम जानकारी के लिए राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग की आधिकारिक सूचना को प्राथमिकता दें।

राजस्थान चुनाव में मान्य पहचान पत्रों की पूरी सूची

क्रमपहचान दस्तावेज
1आधार कार्ड
2मनरेगा कार्ड
3बैंक/डाकघर की फोटोयुक्त पासबुक
4स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड / आयुष्मान भारत हेल्थ कार्ड
5ड्राइविंग लाइसेंस
6पैन कार्ड
7भारतीय पासपोर्ट
8फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज
9केंद्र/राज्य सरकार, स्थानीय निकाय या पब्लिक लिमिटेड कंपनी का फोटो ID
10सांसद/विधायक का सरकारी पहचान पत्र
11UDID कार्ड

जरूरी सूचना

यह जानकारी राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान द्वारा जारी 19 जनवरी 2026 के आदेश के आधार पर तैयार की गई है। आदेश नगरपालिका एवं पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव में मतदाताओं की पहचान से संबंधित है।

नोट: चुनाव कार्यक्रम या मतदान की तारीख घोषित होने के बाद किसी नए निर्देश/संशोधन की स्थिति में राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी नवीनतम आदेश को ही अंतिम माना जाना चाहिए।

निष्कर्ष

अगर आप राजस्थान में होने वाले नगरपालिका या पंचायतीराज चुनाव में मतदान करने जा रहे हैं, तो मतदान के दिन अपनी पहचान साबित करने के लिए दस्तावेज जरूर साथ लेकर जाएं। Voter ID उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, PAN कार्ड, पासपोर्ट, मनरेगा कार्ड, आयुष्मान भारत हेल्थ कार्ड सहित कई अन्य निर्धारित पहचान दस्तावेजों का विकल्प दिया गया है।

इस जानकारी को अपने परिवार और आसपास के मतदाताओं के साथ भी साझा करें, ताकि मतदान के दिन किसी को पहचान दस्तावेज को लेकर परेशानी का सामना न करना पड़े।

Thursday, 20 August 2026

राजस्थान निकाय चुनाव 2026: नामांकन, मतदान और रिजल्ट की तारीख | Live Countdown

August 20, 2026 0

लूणकरनसर वार्ड की वोटर लिस्ट कैसे डाउनलोड करें? PDF में अपना वोट ऐसे खोजें

August 20, 2026 0

नमस्कार दोस्तों, हमने पिछले लेख में जाना था कि आप अपना और अपने पूरे परिवार का वोट कैसे ढूंढेंगे और इस लेख में हम जानेंगे कि आप अपने वार्ड की वोटर लिस्ट कैसे डाउनलोड करेंगे और उसमें अपना वोट कैसे ढूंढेंगे। 



बहुत ही सामान्य और बिल्कुल सरल तरीका मैं आपको बताने जा रहा हूं 


 
1. सबसे पहले आपको राज्य निर्वाचन आयोग की अधिकारी वेबसाइट पर जाना है जिसका लिंक इसी लेख मे नीचे उपलब्ध है
2. इस वेबसाइट पर जाने पर आप थोड़ा स्क्रोल करेंगे तो आपको एक विकल्प मिलेगा Download Electoral Roll 
3. यहां पर क्लिक करने पर आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा जहां पर सबसे पहले आपको अपना जिला चुना है हम उदाहरण के लिए बीकानेर चुनेंगे
4. दूसरे विकल्प में अपनी लूणकरणसर नगर पालिका का चयन करेंगे 
5. और अगले विकल्प के अंदर हम हमारा वार्ड चुनेंगे
6. अब आपके सामने दिखाई दे रहे सर्च बटन पर क्लिक करना है 
7. यहाँ आपको नगर पालिका का नाम, आपके द्वारा चुना गया वार्ड नंबर और Ward Part Number दिखाई देगा। लूणकरनसर नगरपालिका में सभी वार्डों के लिए Ward Part Number एक ही है। इसके बाद Final PDF के सामने दिए गए PDF बटन पर क्लिक करें। 
8. PDF खोलते समय अगर ब्राउज़र आपसे नई विंडो (Pop-up) खोलने की अनुमति मांगे, तो उसे Allow कर दें।
9. नहीं तो एक नया पेज ओपन होगा उसमें यह पीडीएफ (आपके वार्ड की वोटर लिस्ट) खुल जाएगी

अब अगर आपको यह जानना है कि इस पीडीएफ को अपने फोन में कैसे सेव करना है तो यहाँ क्लिक करें।

अब इसमें आपको अपना वोट ढूंढना है तो अपने क्रोम ब्राउज़र में दिख रही 3 बिंदियों पर क्लिक करेंगे 
यहां आपके सामने क्रोम की सेटिंग/मेनू ओपन होगा, थोड़ा नीचे स्क्रोल करेंगे तो Find in page / इस पेज में ढूंढें विकल्प को चुनना है
अब आप यहां आप अपनी वोटर आईडी संख्या डालेंगे तो सीधा अपने वोट के पेज पर पहुंचेंगे।

महत्वपूर्ण लिंक 

- आधिकारिक वेबसाईट 

-  Download Electoral Roll  सीधा लिंक

- अपने वार्ड की वोटर लिस्ट एसे डाउनलोड करें और अपना वोट वोटर लिस्ट में देखें 

फिर भी कोई समस्या हो तो आप हमसे यहाँ क्लिक कर संपर्क कर सकते हैं   

 

Wednesday, 19 August 2026

लूनकरनसर नगरपालिका में अपना व पूरे परिवार का वोट व वार्ड कैसे ढूँढे?

August 19, 2026 0

नमस्कार दोस्तों अब हमारा लूनकरनसर नगरपालिका बन चुका है और परिसीमन के बाद वार्डों की संख्या मे भी कटौती हुई है। और उसके साथ ही SIR (विशेष मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया) की वजह से भी वोट इधर से उधर हुए हैं । 

लूणकरनसर नगरपालिका में आपका वोट किस वार्ड में है? घर बैठे ऐसे करें चेक 


 

तो इस लेख में मैं आपको बताने जा रहा हूँ की आप कैसे पता करेंगे की आपका वोट किस वार्ड में है?

 

इसके लिए आपको नीचे बिल्कुल विस्तार पूर्वक जो बातें बताई गई है उनको फॉलो कीजिए और आपको एक मिनट भी नहीं लगेगा यह जानने मे की आपका वोट किस वार्ड में हैं । 

  1.  सबसे पहले आपको राज्य निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाईट पर जाना है जिसका लिंक नीचे दिया गया है 
  2.  इस वेबसाईट पर जब थोड़ा स्क्रॉल करेंगे तो आपको विकल्प मिलेगा Search e-Roll आपको इस पर क्लिक करना होगा 
  3.  क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा 
  4. यहाँ आपको सबसे पहले जिला चुनना है (उदाहरण के लिए हम चुनेंगे बीकानेर)
  5. दूसरे विकल्प में Local Body के विकल्प मे हम चुनेंगे "Lunkaransar Nagar Palika" ध्यान रहे की आप नगर पालिका ही चुनें क्यूंकी यहीं जस्ट नगर पालिका के नीचे ही Lunkaransar Panchayat Samiti का भी विकल्प मौजूद है तो गौर करें 
  6. फिर आपको लिखना है अपना नाम अंग्रेजी में 
  7. अगले कॉलम मे अपने पिता का नाम लिखें या विवाहित महिलाएं अपने पति का नाम लिखें 
  8. उम्र लिखना कोई जरूरी नहीं है, आप लिखना चाहें तो लिख सकते हैं
  9. अब आप सर्च बटन पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने केपचा कोड आएगा उसे भर कर सबमिट कर दें 
  10. अब आपके सामने आपके वोट से जुड़ी जानकारी आ जाएगी यहाँ पर आप देख पाएंगे 
 
वार्ड नंबर जिसमें आपका वोट है, सीरियल नंबर यानि की आपके वार्ड की वोटर लिस्ट मे किस क्रमांक संख्या पर आपका वोट है, आपका नाम, आपके पिता/पति का नाम, उम्र, आपकी आपका वोटर आईडी/EPIC नंबर, जेन्डर, मकान नंबर, आपका पता, पोलिंग स्टेशन नंबर, बूथ का पता और अन्य जानकारी

 महत्वपूर्ण लिंक 

- आधिकारिक वेबसाईट 

-  Search e-Roll सीधा लिंक

- अपने वार्ड की वोटर लिस्ट एसे डाउनलोड करें और अपना वोट वोटर लिस्ट में देखें 

 अन्य टिप्स :- 

अपनी नगर पालिका के नाम से पहले आपको सारे देखें का विकल्प मिलेगा इसपर क्लिक करने पर आपके सामने वो वोट आएंगे जिनके अंदर वही मकान संख्या होगी जो आपकी वोटर आईडी मे है, यानी की लगभग पूरी उम्मीद होती है की आपके पूरे परिवार के वोट आपको यहीं देखने को मिले।

 

हो सकता है आपको अपना व अपने पिता/पति का पूरा नाम लिखने पर आपका वोट नहीं मिले तो इस हालत में आप ऊपर दी गई पूरी प्रक्रिया फिर से दोहराएं और अबकी बार पूरा नाम लिखने की बजाय अपने व अपने पिता/पति के नाम के शुरू के 3 अक्षर लिखकर सर्च करें तो मिलने की संभावनयें बढ़ जाती है।  

 

फिर भी कोई समस्या हो तो आप हमसे यहाँ क्लिक कर संपर्क कर सकते हैं  

Thursday, 25 June 2026

PTET 2026 Result Direct Link, PDF Download Link

June 25, 2026 0

नमस्कार दोस्तों, PTET 2026 का परिणाम आज जारी हो चुका है, इस लेख में आपको आपका PTET रिजल्ट देखने का डायरेक्ट लिंक दिया गया है।

साथ ही इस लेख में मैं आपको बताऊंगा कि आपको अपने रिजल्ट देखने के लिए क्या-क्या जरूरी जानकारी चाहिए? जिसे लगाने के बाद मात्र एक क्लिक के अंदर आप अपना परिणाम देख पाएं और उसे अपने फोन या कंप्यूटर के अंदर सेव कर पाए या प्रिंट ले सके। 



PTET 2026 Total Form Fill Up

आपको बता दें कि इस प्रेस परीक्षा का आयोजन 14 जून 2026 को करवाया गया था और इस प्रवेश परीक्षा के लिए कल 1,26,600 अभ्यर्थी पंजीकृत थे और उनमें से 1,07,575 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए।

PTET 2026 Me Kitni Seat Hai

यानी कि 19,535 अभ्यर्थी परीक्षा देने ही नहीं पहुंचे, जिससे प्रदेश भर में 935 बीएड कॉलेजों में 1,07,040 सीटों पर होने वाली इस प्रवेश प्रक्रिया में प्रतिस्पर्धा नाम मात्र की रह गई है।

PTET Result 2026 PDF Download

  • सबसे पहले आपको यहां पर क्लिक करना होगा
  • उसके बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा 
  • जिसके अंदर आपको अपने रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ + Captcha डालकर Proceed बटन पर क्लिक करना होगा
  • थोड़ी देर में पेज रिफ्रेश होकर आपके सामने आपका रिजल्ट दिखाई देगा
  • अब सबसे नीचे दिए गए प्रिंट बटन पर क्लिक करके अपने रिजल्ट का प्रिंट निकाल पाएंगे या अपने फोन के अंदर पीएफ के रूप में सेव कर पाएंगे। 


1 लाख से अधिक अभ्यर्थियों द्वारा एक ही समय पर रिजल्ट देखने की कोशिश के कारण वेबसाइट क्रैश/बंद/स्लो हो सकती है, तो कृपया 10 से 15 मिनट के बाद फिर से कोशिश करें

Sunday, 7 June 2026

बीकानेर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 84 पदों पर भर्ती, 7 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन

June 07, 2026 0

 महिला एवं बाल विकास विभाग, बीकानेर द्वारा जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति संख्या 01/2026 जारी की गई है। भर्ती मानदेय सेवा के आधार पर की जाएगी। इच्छुक एवं पात्र महिला अभ्यर्थी निर्धारित अवधि में संबंधित बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय में आवेदन जमा करा सकेंगी।

बीकानेर आंगनबाड़ी भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन, कार्यकर्ता और सहायिका के 84 रिक्त पदों की भर्ती संबंधी विज्ञप्ति।

 

कुल 84 पदों पर होगी भर्ती

विज्ञप्ति के अनुसार जिले के विभिन्न परियोजना क्षेत्रों में कुल 84 रिक्त पद भरे जाएंगे, जिनमें 28 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा 56 आंगनबाड़ी सहायिका पद शामिल हैं।

परियोजना वार रिक्त पदों का विवरण

परियोजनाकार्यकर्तासहायिकाकुल
बीकानेर शहर7714
कोलायत156
बीकानेर ग्रामीण5914
श्रीडूंगरगढ़4711
बज्जू खालसा257
पांचू448
खाजूवाला156
नोखा156
लूणकरणसर134
पूगल268
कुल285684

बीकानेर आंगनबाड़ी भर्ती 2026 में 84 पदों पर भर्ती, 12वीं पास महिलाओं के लिए ऑफलाइन आवेदन का अवसर।

 

शैक्षणिक योग्यता

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका पद के लिए आवेदन करने वाली अभ्यर्थी के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं उत्तीर्ण निर्धारित की गई है।

आयु सीमा

विज्ञप्ति जारी होने की तिथि तक अभ्यर्थी की आयु 18 से 35 वर्ष होनी चाहिए।

निम्न श्रेणियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है—

  • अनुसूचित जाति (SC)

  • अनुसूचित जनजाति (ST)

  • विधवा

  • तलाकशुदा

  • विशेष योग्यजन (दिव्यांग)

कौन कर सकता है आवेदन?

  • विवाहित एवं अविवाहित दोनों महिलाएं आवेदन के लिए पात्र हैं।

  • ग्रामीण क्षेत्र के पदों के लिए संबंधित राजस्व ग्राम की स्थानीय महिला होना आवश्यक है।

  • शहरी क्षेत्र में संबंधित वार्ड की स्थानीय महिला को प्राथमिकता दी जाएगी।

  • विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता महिलाओं को नियमानुसार स्थानीय निवासी माना जाएगा।

आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेज

आवेदन पत्र के साथ स्वप्रमाणित प्रतियां संलग्न करनी होंगी, जिनमें प्रमुख रूप से—

  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र एवं अंकतालिकाएं

  • सेकेंडरी प्रमाण पत्र

  • पहचान एवं निवास संबंधी दस्तावेज

  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

  • अनुभव प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

  • ANM/GNM/नर्सिंग प्रशिक्षण प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

  • RSCIT/PGDCA प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

  • विधवा/तलाकशुदा प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

आवेदन प्रक्रिया और अंतिम तिथि

भरे हुए आवेदन पत्र दो प्रतियों में संबंधित बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से जमा कराने होंगे।

आवेदन जमा करने की अवधि:

  • प्रारंभ: 8 जून 2026, प्रातः 10:30 बजे

  • अंतिम तिथि: 7 जुलाई 2026, सायं 6:00 बजे

डाक अथवा अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

मानदेय

चयनित अभ्यर्थियों को विभाग द्वारा निर्धारित मानदेय दिया जाएगा—

  • आंगनबाड़ी कार्यकर्ता: ₹10,561 प्रतिमाह

  • आंगनबाड़ी सहायिका: ₹6,291 प्रतिमाह

विस्तृत जानकारी कहां मिलेगी?

भर्ती से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश, चयन प्रक्रिया एवं आवेदन प्रपत्र संबंधित बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त किए जा सकते हैं।

यह भर्ती बीकानेर जिले की महिलाओं के लिए स्थानीय स्तर पर रोजगार का महत्वपूर्ण अवसर है। पात्र अभ्यर्थियों को अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर आवेदन करने की सलाह दी गई है।

भर्ती के लिए अख़बार में निकली सुचना के मुताबिक मुझे 2 महत्वपूर्ण दस्तावेज विभाग कि वेबसाइट से प्राप्त हुए हैं.

  1. 57871-58286 जो कि विभाग द्वारा 01 मार्च 2024 को जारी हुआ था. आंगनबाडी मानदेय कर्मियों के चयन से सम्बंधित विभिन्न बिन्दुओं के सम्बन्ध में संशोधित दिशा निर्देश यहाँ क्लिक कर के डाउनलोड करें
  2.  4244 जो कि विभाग द्वारा 12 जनवरी 2023 को जारी हुआ था. मानदेय कर्मी का नियुक्ति परिपत्र एवं मानदेय सेवा में चयन की प्रक्रिया निर्देश यहाँ क्लिक कर के डाउनलोड करें 

इन दोनों को आप पढ़ें और फॉर्म भरकर जमा करावें, याद रहे ही आवेदन केवल ऑफलाइन ही भरे जायेंगे.

अन्य किसी भी प्रकार सवाल हो तो आप बे झिझक कमेन्ट कर सकते हैं आप यहाँ पर क्लिक करके हमसे जुड़ सकते हैं.   

Wednesday, 15 April 2026

Lunkaransar Nagarpalika EO Ke Contact Number

April 15, 2026 0

 

लूणकरणसर नगर पालिका के EO के मोबाइल नंबर 


आपको नीचे इस लेख में दिए गए हैं 

 लूणकरणसर नगर पालिका के EO कौन हैं?

 लूणकरणसर नगर पालिका के EO का नाम है - श्रीमान भवानी सिंह जी चारण

लूणकरणसर नगर पालिका के EO के मोबाइल नंबर

+91 70236 70990

आप यह लेख अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें